"समन्दर सामने और तिश्नगी है / पवन कुमार" के अवतरणों में अंतर
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन कुमार }} {{KKCatGhazal}} <poem> समन्दर सामने...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=पवन कुमार | + | |रचनाकार=पवन कुमार |
+ | |संग्रह=वाबस्ता / पवन कुमार | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
08:19, 27 अप्रैल 2013 के समय का अवतरण
समन्दर सामने और तिश्नगी है
अजब मुश्किल में मेरी ज़िन्दगी है
तेरी आमद की ख़बरों का असर है
फिजां में ख़ुश्बुएं हैं ताज़गी है
दरो-दीवार से भी हैं मरासिम
मगर बुनियाद से वाबस्तगी है
वो आते ही नहीं हैं कर के वादा
हमारी मौत उनकी दिल्लगी है
तेरी आँखों से रोशन हैं नज़ारे
तेरी जुल्फों से कोई शब जगी है
सुनाये थे जो नग्में कुर्बतों में
ख़यालों में उन्हीं से नगमगी है
लुटाता रोशनी है बेसबब जो
उसी के हक में देखो तीरगी है
ख़फा मुझसे हो तो मुझको सज़ा दो
जमाने भर से क्या नाराजगी है
तुम्हें हर सिम्त हो मंजिल मुबारक
हमारे हक में बस आवारगी है
बुझा सकता किसी की प्यास मैं भी
समन्दर की यही बेचारगी है
तिश्नगी = प्यास, मरासिम = जुड़ाव, कुर्बत = निकटता, सिम्त = तरफ/ओर/दिशा