भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़मीं-ज़मीं गुनाह है सजे हुए गुलाब से / निश्तर ख़ानक़ाही" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निश्तर ख़ानक़ाही }} {{KKCatGhazal}} <poem> 'ज़मी...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
− | |||
ज़मीं-ज़मीं गुनाह है सजे हुए गुलाब से | ज़मीं-ज़मीं गुनाह है सजे हुए गुलाब से | ||
हज़ार बार उम्मतें* गुज़र चुकीं अज़ाब से | हज़ार बार उम्मतें* गुज़र चुकीं अज़ाब से |
13:45, 2 जुलाई 2013 के समय का अवतरण
ज़मीं-ज़मीं गुनाह है सजे हुए गुलाब से
हज़ार बार उम्मतें* गुज़र चुकीं अज़ाब से
ये दिल में था कि आज शब बिताएँ अपने साथ हम
निकल-निकल के आ गई इबारतें किताब से
गुज़र रहा हूँ तिशना-लब* मैं ख़्वाब-ज़ारे जीस्त* से
मुझी में हैं बिछे हुए क़दम-क़दम सराब* से
मकाँ वहीं हैं शहर में, मगर मकीं* नहीं हैं वो
किसे ख़बर कहाँ गए, वो ख़ुश-बदन गुलाब से
लगा कि जिस्मों-रूह में भड़क उठी है आग फिर
जनम-जनम कि तिश्नगी बुझी कहाँ शराब से
1- उम्मतें--राष्ट्र
2- तिशना-लब--प्यास
3- ख़्वाब-ज़ारे जीस्त--जीवन के स्वप्नलोक से
4- सराब--बादल
5- मकीं--मकानों के निवासी