भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"किन मौसमों के यारों हम ख़्वाब देखते हैं / 'महताब' हैदर नक़वी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='महताब' हैदर नक़वी }} {{KKCatGhazal}} <poem> किन म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

08:44, 14 अगस्त 2013 के समय का अवतरण

किन मौसमों के यारों हम ख़्वाब देखते हैं
जंगल पहाड़ दरिया तालाब देखते हैं

इस आसमाँ से आगे इक और आसमाँ पर
महताब से जुदा इक महताब देखते हैं

कल जिस जगह पड़ा था पानी का काल हम पर
आज उस जगह लहू का सैलाब देखते हैं

उस गुल पे आ रहीं है सौ तरह की बहारें
हम भी हज़ार रंगों के ख़्वाब देखते हैं

दरिया हिसाब ओ हद में अपनी रवाँ दवाँ है
कुछ लोग हैं के इस में गिर्दाब देखते हैं

ऐ बे-हुनर सँभल कर चल राह-ए-शाएरी में
फ़न-ए-सुख़न के माहिर अहबाब देखते हैं