भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जो नारसिसस के साथ डूब गया / सविता सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सविता सिंह |संग्रह=नींद थी और रात थी }} एक उजाड़ है अब वह ...) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सविता सिंह | |रचनाकार=सविता सिंह | ||
− | |संग्रह=नींद थी और रात थी | + | |संग्रह=नींद थी और रात थी / सविता सिंह |
}} | }} | ||
17:20, 6 नवम्बर 2007 के समय का अवतरण
एक उजाड़ है अब वह जगह
जहाँ पहले एक झील थी
जहाँ से नारसिसस के पैरों की आवाज़ अब भी आती है
वह वहीं गई है
खोजने फूलों भौरों तितलियों को
बेशुमार दूसरे जीवों को
पानी को हरियाली को
वह जाएगी मृत्यु तक लाने वापस
वह सब कुछ जो नारसिसस के साथ डूब गया था
लाएगी किसी तरह उस सौन्दर्य को
जो दोबारा ध्वस्त न होगा