भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मिट्टी का अनुराग (कविता) / सुभाष काक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष काक |संग्रह=मिट्टी का अनुराग / सुभाष काक }}<po...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=सुभाष काक
 
|रचनाकार=सुभाष काक
 
|संग्रह=मिट्टी का अनुराग / सुभाष काक
 
|संग्रह=मिट्टी का अनुराग / सुभाष काक
}}<poem>
+
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 
देश प्रेम कहां से उभरता है?
 
देश प्रेम कहां से उभरता है?
 
हमारे कूचे कीचड वाले थे
 
हमारे कूचे कीचड वाले थे
पंक्ति 36: पंक्ति 38:
 
मैंने देश की
 
मैंने देश की
 
मिट्‍टी खाई।
 
मिट्‍टी खाई।
 
  
 
यह देश मोह नहीं
 
यह देश मोह नहीं
 
मिट्‍टी का अनुराग है।
 
मिट्‍टी का अनुराग है।
 +
</poem>

11:18, 14 नवम्बर 2013 के समय का अवतरण

देश प्रेम कहां से उभरता है?
हमारे कूचे कीचड वाले थे
और भय था
बाजार के गुंडे
पीट न लें।
चुप रहना सीखा
अज्ञात भीड में
पिघल जाना।

यह सच है --
पतझड की हवाएं
तीखी और सुहावनी थीं
और नदी के पास
उपवन में भागना
पहाडी से लुढकना
आनन्‍दमयी था।

पुरखों की कहानियां
रोमांचित थीं
उनसे जुडी हुईं
मैंने भी कई कथानक बुने।

पर अन्‍य देशों की भी
अपनी कहानियां हैं
सुन्‍दर घाटियां
पर्वतीय नदियां
सुन्‍दरियां।

अन्‍तर शायद है
बचपन में
मैंने देश की
मिट्‍टी खाई।

यह देश मोह नहीं
मिट्‍टी का अनुराग है।