भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"के सपने का जिकर बात एक याद जरुरी आगी / कृष्ण चन्द" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण चन्द |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatHar...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:26, 6 मार्च 2014 के समय का अवतरण

के सपने का जिकर बात एक याद जरुरी आगी
पुलिस लाईन मैं पड़े पड़े कै याद अंगूरी आगी

सुपने मैं सुसराड़ डिगरग्या मन मैं आन्नद छाया
ताता पानी करवा कै मैं बैठ पाटड़ै न्हाया
फेर छोटा साळा न्यूं बोल्या आ जीजा रोटी खाया
मेरी सासु नै बना रसोई मैं जड़ मैं बैठ जिमाया
जणु थाळी कै म्हां मेरे खाण नै हल्वा पूरी आग़ी

फेर जीजा तैं बतळावण खातिर कठ्ठी होगी साळी
कोए गोरी कोई श्याम वर्ण कोई भूरी कोई काळी
मीठी मीठी बात करैं थी करकै अदा निराळी
घूर घूर कै देखैं थी वे कर कर नजर कुढ़ाली
रुकमण चन्द्रो और शांति झट कस्तूरी आगी

एक जणी नै दई नमस्ते दूजी नै प्रणाम
मटक मटक इतरावैं थी वें करकै जिगर मुलाम
मन का भेद बतादे जीजा खेल कै तमाम
फेर हातह जोड़ कै न्यों बोली कोए म्हारे लायक काम
हो बोल पड़ै नै घरसी के के इसी गरुरी आगी

सुपने कै म्हां तरह तरह के देगे ठाठ दिखाई
साळे साळी कठ्ठे होरे ठोले की लोग लुगाई
आंख खुली जब बैठा होग्या कुछ नाद इया दिखाई
चौगरदें नै लड़धू सोवैं वाहे लाईन पाई
“कृष्ण चन्द” नै सेवा करकै शर्म हजूरी आगी