भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सदा धूप में साया बनकर चली है / देवी नांगरानी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी नांगरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=देवी नांगरानी | |रचनाकार=देवी नांगरानी | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=दिल से दिल तक / देवी नांगरानी |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
08:18, 10 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण
सदा धूप में साया बनकर चली है
उसे जैसे मुझसे मुहब्बत बड़ी है
जरा सोच लो दोष देने के पहले
क्या इक हाथ से कोई ताली बजी है
कभी गर्व से ऊँचा सर है किसी का
कभी शर्म से कोई गर्दन झुकी है
वो दुश्मन है या दोस्त जानूँ मैं कैसे
ये उलझन-भरी इम्तहाँ की घड़ी है
वो आधा अधूरा है आदम न जिसकी
कभी आरज़ू कोई पूरी हुई है
रही बंध के मैं इस तरह मामता में
कोई गाय खूंटे से जैसी बँधी है
रहे कैसे पुख़्ता वो दीवार ‘देवी’
जहाँ ईंट से ईंट निस दिन लड़ी है.