भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सुभ निसान बाजत / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:13, 30 मई 2014 के समय का अवतरण
सुभ निसान बाजत बृषभान-भौन आज री।
प्रगटी रूप-भरी कुँवारि साँवर-सुख-साज री॥
सुंदरि सब गात चलीं, सरस मधुर गीत री।
सजे सब मँगल-कलस, हिएँ भरी प्रीति री॥
कहत एक-’ह्वै हैं बस या के नँद-लाल री।
दैहैं निज प्रियतम कौं परम सुख विसाल री’॥
‘धन्य भाग्य हमरौ’ एक कहत हँसी बाम री।
‘हमहू सुख दरस-परस पैहैं अभिराम री’॥
दधि-माखन भरे माट सीसन धरि गोप री।
आवत सब गो-रस बरसावत अति ओप री॥
सिव, बिधि, सुरराज, सनक, नारदादि संत री।
आए सब गुप्त, करत कीरति हियवंत री॥