भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विजेता / भास्कर चौधुरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:42, 12 जून 2014 के समय का अवतरण
वे चार मिलकर
पछीट रहे हैं लड़की को
विरोध में उछल-उछ्ल रही है लड़की
लड़की ने दाँतों से
नाखूनों से
लातों से मुंह तोड़ जवाब दिया है
वे चारों
जिनके सारे कपड़े
घर की औरतें ही पछीटती आई है अब तक
खड़े हैं पसीने से तरबतर
सर और मुँह ढाँपे गमछे से
उधर मर चुकी लड़की का
खुला है मुँह
आँखें खुली
एक मुस्कान चस्पा है
तिरछे होंठों पर
विजेता की!!