भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गीले गीले जौ का पीसना री / हरियाणवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |भाषा=हरियाणवी |रचनाकार=अज्ञात |संग्रह=चक...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:32, 13 जुलाई 2014 के समय का अवतरण
हरियाणवी लोकगीत ♦ रचनाकार: अज्ञात
गीले गीले जौ का पीसना री
नीका पीसूं उड़ उड़ जाय, मोटा पीसूं कोई न खाय
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
इतना आटा मैं पीसा री जितना नदियां रेत
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
इतनी रोटी मैं पोयी री जितने पीपल पात री
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
इतने चावल मैं कुट्टे री जितने समंदर मोतियां
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
रोटी रोटी बाट ली री रह गई रोटी एक री
छोटा देवर लाडला री वह भी ले गया खोस री
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
कड़छी कड़छी चावल बटा लिये री रह गई कड़छी एक री
छोटी नणदल लाडलो री वह भी ले गई खोस री
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री