भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इक भिखारी से भिखारी आके क्या ले जायेगा / नज़ीर बनारसी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नज़ीर बनारसी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

00:18, 16 अक्टूबर 2014 का अवतरण

इक भिखारी से भिखारी आके क्या ले जायेगा
वह भी तोहमसे खुदा ही का दिया ले जायेगा

यात्री लाखों मगर मंजिल पे पहुँचेगा वही
साथ अपने जो फकीरों की दुआ ले जायेगा

है जो माखनचोर, वह नटखट है, हृदयचोर भी
इक नजर में लूट कर पूरी सभा ले जायेगा

अपने दर पर तूने दी है जिसको सोने की जगह
वह तिरी आँखों की नींदें तक उड़ा ले जायेगा

हद से आगे बढ़ के मत दो दान हो या दक्षिणा
वरना तुमको वक्त का रावण उठा ले जायेगा

इक बहेलिया तक का है चहचहाते पेड़ को
पंछियो, बचना यह कितनों को उड़ा ले जायेगा

बाढ़ से दरिया किनारे रात मत सोना ’नजीर’
वरना सोते में तुम्हें तूफाँ उठा ले जायेगा

शब्दार्थ
<references/>