भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे / नवाज़ देवबंदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवाज़ देवबंदी |संग्रह= }} <poem> सच बोल...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=नवाज़ देवबंदी | |रचनाकार=नवाज़ देवबंदी | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
− | }} | + | }}{{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे | सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे |
10:15, 26 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण
सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे
पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे
वैसे तो हम वही हैं जो पहले थे दोस्तो
हालात जैसे पहले थे वैसे नहीं रहे
खु़द मर गया था जिनको बचाने में पहले बाप
अबके फ़साद में वही बच्चे नहीं रहे
दरिया उतर गया है मगर बह गए हैं पुल
उस पार आने-जाने के रस्ते नहीं रहे
सर अब भी कट रहे हैं नमाज़ों में दोस्तो
अफ़सोस तो ये है कि वो सजदे नहीं रहे