Changes

आइये अब एक उदाहरण के ज़रिये समझते हैं कि इन पन्नों पर काम कैसे करना होता है। मान लीजिये कि आप जलज माथुर (एक काल्पनिक कवि) की रचना "अंतर्मन" को कोश में डालना चाहते हैं।

इसके लिये सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें की जलज माथुर का नाम कवियों की सूची वाले पन्ने में है। यदि नाम नहीं है तो आप जलज माथुर की कविताएँ कोश में नहीं जोड पाएँगे। कवियों की सूची में केवल कविता कोश टीम के Administrators या Sysops ही नीति के मुताबिक फेरबदल कर सकते हैं। पहले आप [[कविता कोश की नीतियांनीतियाँ]] पढ़ लें और अगर आपको लगता है कि नीति के अनुसार जलज माथुर का नाम सूची में आ सकता है तो आप इस कवि का नाम सूची में जोडने के लिये टीम को एक निवेदन kavitakosh@gmail.com पते पर भेज दें।

यदि कवियों की सूची वाले पन्ने पर जलज माथुर का नाम है -तो उसे क्लिक करें। ऐसा करने से आप जलज माथुर की रचनाओं की सूची वाले पन्ने पर पहुँच जाएंगे। यदि कवि का नाम कोश में नया-नया जुड़ा है तो रचनाओं की सूची खाली मिलेगी अन्यथा सूची में पहले से जोड़ी जा चुकी कविताएँ होगीं। अब आपको नई कविता (यानि "अंतर्मन") का शीर्षक सूची में जोड़ना होगा। कविता का शीर्षक कुछ इस प्रकार जोड़ें: