भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बन्धुता ले बिराने मिले / शिव ओम अम्बर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव ओम अम्बर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:44, 13 अप्रैल 2016 के समय का अवतरण

बन्धुता ले बिराने मिले,
बेशकीमत ख़ज़ाने मिले।

गीत के इक अदद वक्ष में,
सौ ग़मों के ठिकाने मिले।

छद्म सन्तत्व ओढ़े यहाँ,
वंचकों के घराने मिले।

पृष्ठ दैनन्दिनी के पढ़े,
आज गुजद्यरे ज़माने मिले।

मित्रगण क्या मिले राह में,
स्वस्तिप्रद शामियाने मिले।