भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शहर में शाम / शरद कोकास" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शरद कोकास |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> घर लौ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=शरद कोकास
 
|रचनाकार=शरद कोकास
|संग्रह=
+
|संग्रह=हमसे तो बेहतर हैं रंग / शरद कोकास
 
}}  
 
}}  
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

00:01, 1 जुलाई 2016 के समय का अवतरण

घर लौटते मज़दूरों के साथ
खाली टिफ़िन में बैठकर
घर लौटती है शाम

दफ़्तर से लौटती बाबुओं की
साइकिलों पर सवार होकर
अपने शहर लौटती है शाम
देखती है घरों में जलती बत्तियाँ
दुकानों की चकाचौंध
सडकों पर उड़ती धुल
आवारा जानवरों, शराबियों को देखती है

टी० वी० पर नजर गड़ाए
बही-खातों पर सर झुकाए
ख़रीद-फरोख़्त में व्यस्त
इंसानों को देखकर
दुखी होती है शाम

अपनी उपेक्षा पर रोती है शाम
दुखी शाम
स्कूल से घर लौटते बच्चों को देखती है
उन्हें खेलते-खिलखिलाते देखती है
उनके बस्तों में बैठकर घर लौटती है
सारे दुख भूलकर
उनके साथ खेलती है

रसोई में पाव रखती है
गृहणी के हाथों में समाकर
रोटियाँ बेलती है
उसे अब अपना होना
सार्थक लगता है