भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गिद्ध जानते हैं / शरद कोकास" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शरद कोकास |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> मुर्...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=शरद कोकास | |रचनाकार=शरद कोकास | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=गुनगुनी धूप में बैठकर / शरद कोकास |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
20:37, 1 जुलाई 2016 के समय का अवतरण
मुर्गे की बाँग से
निकलता हुआ सूरज
चूल्हे की आग से गुज़रते हुए
बन्द हो जाता है
एल्यूमिनियम के टिफ़िन में
बाँटकर भरपूर प्रकाश
जीने के लिए ज़रूरी उष्मा
तकिये के पास रखकर
जिजीविषा के फूल
छोड़ जाता है
कल फिर आने का स्वप्न
यह शाश्वत सूरज
उस सूरज से भिन्न है
जो उगता है कभी-कभार
झोपडपट्टी को
महलों में तब्दील करने की
खोखली गर्माहट लिए हुए
भर लेता है वह
अपने पेट में
मुर्गे की बाँग क्या
समूचा मुर्गा ही
और चूल्हे की आग
रोटी का स्वप्न
नींद का चैन तक
वह छोड़ जाता है अपने पीछे
उसे आकाश की ऊँचाई तक पहुँचाने वाले गिद्धों को
जो जानते हैं
सूरज के संरक्षण में
जिस्मों से ही नहीं
कंकालों से भी
माँस नोचा जा सकता है ।