भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्या हुआ जो अकाल है यारो / हरेराम समीप" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरेराम समीप |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

06:21, 6 सितम्बर 2016 के समय का अवतरण

क्या हुआ जो अकाल है यारो
शेयरों में उछाल है यारो

ये सियासी कमाल है यारो
झूठ अब मालामाल है यारो

गोश्त खाते हैं जिन परिंदों का
उनकी बस देखभाल है यारो

जो गरीबों का है मसीहा आज
घर उसी का विशाल है यारो

वो जो शक बो रहा था लोगों में
बन गया राज्यपाल है यारो

मेरे घर आग से नहीं खेलो
घर में सूखी पुआल है यारो