भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सत्ता की कामयाबियों में देखिये उसे / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|अनुवादक=
+
|संग्रह=आईना-दर-आईना / डी. एम. मिश्र
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

10:21, 2 जनवरी 2017 के समय का अवतरण

सत्ता की कामयाबियों में देखिये उसे
जनता की परेशानियों में देखिये उसे।

जनता को सिर्फ़ आँकडे़ दिखा रहा है वो
यूँ झूठ की उपलब्धियों में देखिये उसे।

धनवान देश के मेरे कंगाल दोस्तो
दौलत है मगर कोठियों मे देखिये उसे।

कहने को तो वो माननीय हो गया मगर
इस मुल्क की बरबादियों में देखिये उसे।

अपराधियों में कल तलक उसका शुमार था
अब कर्णधार मंत्रियों में देखिये उसे।

लेागों के वास्ते वो था इक देवता समान
जब राज़़ खुला सुर्खि़यों में देखिये उसे।