भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"थोडा़-सा मुस्काने में क्यों इतनी देर लगा दी / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> थो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=
+
|संग्रह=आईना-दर-आईना / डी. एम. मिश्र
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

10:27, 2 जनवरी 2017 के समय का अवतरण

थोडा़-सा मुस्काने में क्यों इतनी देर लगा दी
गुजरे वक़्त भुलाने में क्यों इतनी देर लगा दी।

सारी ख़ता हमारी है तुम बेक़सूर हो बिल्कुल
केवल यही बताने मे क्यों इतनी देर लगा दी।

कुछ हम झुकते , कुछ तुम दोनों गले से फिर लग जाते
बिगड़ी बात बनाने में क्यों इतनी देर लगा दी।

तेरी इक आवाज़ पे मेरे क़दम वही रुक जाते
वापस मुझे बुलाने में क्यों इतनी देर लगा दी।

ये सन्नाटे, ये अन्धेरे कैसे काटे होंगे
दिल का दिया जलाने में क्यों इतनी देर लगा दी।