भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यार समर्पण हार गया, हठ जीत गया / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=
+
|संग्रह=आईना-दर-आईना / डी. एम. मिश्र
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

11:47, 2 जनवरी 2017 के समय का अवतरण

प्यार समर्पण हार गया , हठ जीत गया
एक यही दुख गाते जीवन बीत गया।

प्यास लिए सागर तट से मैं लौटा हूँ
जो जीवन -घट में था वह भी रीत गया।

दुश्मन ने जो पीड़ा सारी उम्र न दी
उससे ज़्यादा पल में ही दे मीत गया।

जाने क्या -क्या खेल हमारे साथ हुआ
हार गयीं खुशियाँ सारी ग़म जीत गया।

इंतज़ार में जिसके सारी उम्र कटी
मधुर कल्पनाओं का मौसम बीत गया।