भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उस दिन भी... / विवेक चतुर्वेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विवेक चतुर्वेदी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:55, 23 नवम्बर 2017 के समय का अवतरण
नहीं रहेंगे हम
एक दिन धरती पर
उस दिन भी खिले
हमारे हिस्से की धूप
और गुनगुना जाए
देहरी पर चिड़िया आए
उस दिन भी और
हाथ से दाना चुग जाए
आँगन में उस दिन
न लेटे हों हम
पर छाँव नीम के पेड़ की
चारपाई पर झर जाए
शाम घिरे उस दिन भी
भटक कर आवारा बादल आएँ
मिट्टी को भिगा जाएँ
नहीं रहेंगे हम एक दिन
पर उस दिन भी...