भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विचित्र युद्ध / इंदुशेखर तत्पुरुष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:38, 3 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

कैसा यह विचित्र युद्ध
कैसे विचित्र अस्त्र-शस्त्र इसके
एक फूल जैसे हल्के
शब्द की नोंक से
चिर जाता कभी
आंसुओं का बादल
कभी दो बूंद
आंसुओं में डूब जाता
समूचा शस्त्रागार।