भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"माचिस की तीलियाँ / आनंद खत्री" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद खत्री |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
{{KKCatNazm}}
 
<poem>
 
<poem>
 
बुझी हुई माचिस  
 
बुझी हुई माचिस  

14:38, 6 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

बुझी हुई माचिस
की तीलियों की तरह
हम निढाल पढ़े हुए थे
सिरहाने पे।
सर की आग
पूरे जिस्म को
न जला पाई थी
मेरे गलने में अभी
एक सदी बाकी थी।
कुछ सूझता नहीं
क्यों काठ की तीली
इतनी लम्बी बनायी थी।

वो मसाला जो
तिल-सा कोने में चपका
क्या वही पहचान बनायी थी?
कुछ ताज़ा तीलियों को
देख के उस आग का
अंदाज़ महसूस होता है
जो कभी
हमारे सर भी थी।