भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जब भी दिल में उफान आता है / विजय 'अरुण'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय 'अरुण' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
  
 
आदमी की परख है मुश्किल चीज़
 
आदमी की परख है मुश्किल चीज़
आते ही आते ही ज्ञान आता है।  
+
आते आते ही ज्ञान आता है।  
  
 
डूबा जाता है दिल तो हर इक पल
 
डूबा जाता है दिल तो हर इक पल

17:37, 27 फ़रवरी 2018 के समय का अवतरण

जब भी दिल में उफान आता है
मुझ को तेरा ही ध्यान आता है।

आदमी की परख है मुश्किल चीज़
आते आते ही ज्ञान आता है।

डूबा जाता है दिल तो हर इक पल
देखो! कब मेहरबान आता है।

ले के कितने ही टुकड़े सूरज के
रात को आसमान आता है।

जब भी जाता है उस के दर पै 'अरुण'
कुछ नहीं दिल में ठान आता है।