भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कालिमा मिट गयी चाँदनी हो गयी / रंजना वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=जब ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रंजना वर्मा
 
|रचनाकार=रंजना वर्मा
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=जब जब आता सावन है
+
|संग्रह=खुशबू रातरानी की / रंजना वर्मा
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

12:42, 16 जून 2018 के समय का अवतरण

कालिमा मिट गई चाँदनी हो गयी।
दुग्ध स्नाता धवल यामिनी हो गयी।।

शीत का अब सताना तनिक कम हुआ
दोपहर धूप भी गुनगुनी हो गयी।।

खिल उठे फूल चारो तरफ इस तरह
मुग्ध दृश्यावली मधुबनी हो गयी।।

दिख रही है धरा पीत श्रृंगार में
ऋतु स्वयं काम की कामिनी हो गयी।।

श्याम की बाँसुरी बज रही रात में
मान की कोकिला रागिनी हो गयी।।

व्यस्त इतना हुए जिंदगी थम गयी
हर कथा अनकही अनसुनी हो गयी।।

पीर चुभती रही कंटकों सी मगर
घिर नयन में घटा सावनी हो गयी।।