भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जाति गिरोह में तब्दील हुआ हिंदी साहित्य / पंकज चौधरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:52, 10 जुलाई 2018 के समय का अवतरण

ब्राह्मण ब्राह्मण का कुरिया रहा है
तो भूमिहार भूमिहार का

राजपूत राजपूत का कुरिया रहा है
तो कायस्थ कायस्थ का

चमार चमार का कुरिया रहा है
तो वाल्मीकि वाल्मीकि का

खटिक खटिक का कुरिया रहा है
तो मीणा मीणा का

लेकिन शेष जातियां
अपनी-अपनी कुरियाने में उरिया रही हैं!