भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन! जब रज...) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | ||
+ | |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | ||
}} | }} | ||
− | |||
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन! | त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन! |
15:57, 26 जुलाई 2008 का अवतरण
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!
जब रजनी के सूने क्षण में,
तन-मन के एकाकीपन में
कवि अपनी विह्वल वाणी से अपना व्याकुल मन बहलाता मन बहलाता,
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!
जब उर की पीड़ा से रोकर,
फिर कुछ सोच-समझ चुप होकर
विरही अपने ही हाथों से अपने आँसू पोछ हटाता,
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!
पंथी चलते-चलते थककर
बैठ किसी पथ के पत्थर पर
जब अपने ही थकित करों से अपना विथकित पाँव दबाता,
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!