भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इच्छा क्या अभिलाषा क्या है / अजय अज्ञात" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:55, 29 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
इच्छा क्या अभिलाषा क्या है
आशा और निराशा क्या है
कोई तो बतलाए मुझ को
जीवन की परिभाषा क्या है
सागर पूछ रहा मरुथल से
तृष्णा और पिपासा क्या है
चीन की चीनी‚ रूस की रूसी
हिंदोस्ताँ की भाषा क्या है
सोने का व्यापारी जाने
रत्ती क्या है माशा क्या है