भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खिल गया मन का कमल जब चाँद का आँगन मिला / मृदुला झा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो (Sharda suman ने खिल गया मन का कमल जब चाँद का आँगन मिलाए / मृदुला झा पृष्ठ [[खिल गया मन का कमल जब चाँद का आँग...)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:34, 4 मई 2019 के समय का अवतरण

मिट गई दुश्वारियाँ जब यार का दामन मिला।

प्यार बिन ये शाम भी कितनी अधूरी लग रही,
हो गई हर चाह पूरी आप-सा साजन मिला।

जाने कितनी रात उनकी याद में रोते कटी,
जब मिलन की रात आई प्यार का दुश्मन मिला।

यादें सब बीते दिनों की अब पुरानी हो गई,
आँख भर आई हमारी जब नया आँजन मिला।

देश में हलचल मची है आज कुर्सी के लिए,
नाप लेंगे सारी धरती ‘‘आप’’ सा वामन मिला।