भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पल भर भी गर जी लें साथ / मृदुला झा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
(कोई अंतर नहीं)

20:46, 4 मई 2019 के समय का अवतरण

यह होगी अनुपम सौगात।

नील गगन में निकला चाँद,
जग-मग तारे सगरी रात।

अलसाई उन्मन है भोर,
फैली लाली उमगे गात।

मतवाली तितली चहुँ ओर,
फूलों पर करती आघात।

बगों में जब नाचे मोर,
समझो आई है बरसात।

आये जब आमों में बौर
कोयल कूके आधी रात।

विरहन के दुख का नहीं ओर,
नींद न आये बैरन रात।