भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खिली जब से देखो कली फाग की है / मृदुला झा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
(कोई अंतर नहीं)

21:27, 4 मई 2019 के समय का अवतरण

हृदय में अगन ज्यों लगी फाग की है।

मिलन के मधुर पल हैं लो आ गए हम,
निगोरी हवा जब चली फाग की है।

हरी ओढ़नी ओढ़ इठला रही है,
दिलों में बसी दिलकशी फाग की है।

कली फूल बन खिल-खिलाने लगी है,
लगे अब सुबह भी भली फाग की है।

लगे आम महुआ में मंजर यहाँ हैं,
घड़ी आ गई मखमली फाग की है।

मिले जब मिलन के मधुर मास में हम,
निराली लगी हर गली फाग की है।