भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हम सुनहरे कल की ओर बढ़ रहे हैं / हरीश प्रधान" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश प्रधान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:26, 11 सितम्बर 2019 के समय का अवतरण
जहाँ मिला चंदी चारा चर रहे हैं
हम सुनहरे कल कीओर बढ़ रहे हैं
आज इस दल में कल उस दल में
दल बदल की राजनीति गढ़ रहे हैं
वंचितों को दे नहीं पाये जो रोटियाँ
चुनावी समर में हाथियों पर चढ़ रहे हैं
भ्रष्ट दुराचारी जेलों में जाने वाले
कुर्सियॉं पकड़ के कैसे अकड़ रहे हैं
संविधान की धज्जियाँ उड़ाने वाले
संसद में पहुँच संविधान गढ़ रहे हैं