"जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला / शिवमंगल सिंह ‘सुमन’" के अवतरणों में अंतर
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
जीवन अस्थिर अनजाने ही, हो जाता पथ पर मेल कहीं, | जीवन अस्थिर अनजाने ही, हो जाता पथ पर मेल कहीं, | ||
सीमित पग डग, लम्बी मंज़िल, तय कर लेना कुछ खेल नहीं। | सीमित पग डग, लम्बी मंज़िल, तय कर लेना कुछ खेल नहीं। | ||
− | दाएँ-बाएँ सुख-दुख चलते, सम्मुख चलता पथ का | + | दाएँ-बाएँ सुख-दुख चलते, सम्मुख चलता पथ का प्रमाद — |
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला, | जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला, | ||
उस-उस राही को धन्यवाद। | उस-उस राही को धन्यवाद। |
13:36, 5 जुलाई 2020 के समय का अवतरण
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।
जीवन अस्थिर अनजाने ही, हो जाता पथ पर मेल कहीं,
सीमित पग डग, लम्बी मंज़िल, तय कर लेना कुछ खेल नहीं।
दाएँ-बाएँ सुख-दुख चलते, सम्मुख चलता पथ का प्रमाद —
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।
साँसों पर अवलम्बित काया, जब चलते-चलते चूर हुई,
दो स्नेह-शब्द मिल गए, मिली नव स्फूर्ति, थकावट दूर हुई।
पथ के पहचाने छूट गए, पर साथ-साथ चल रही याद —
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।
जो साथ न मेरा दे पाए, उनसे कब सूनी हुई डगर?
मैं भी न चलूँ यदि तो भी क्या, राही मर लेकिन राह अमर।
इस पथ पर वे ही चलते हैं, जो चलने का पा गए स्वाद —
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।
कैसे चल पाता यदि न मिला होता मुझको आकुल अन्तर?
कैसे चल पाता यदि मिलते, चिर-तृप्ति अमरता-पूर्ण प्रहर!
आभारी हूँ मैं उन सबका, दे गए व्यथा का जो प्रसाद —
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।