भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कितनी क्या देर है सवेरे में / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: <poem> कितनी क्या देर है सवेरे में और कब तक रहें अँधेरे में ? तुमसे मिल...) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=जहीर कुरैशी | ||
+ | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
+ | |||
<poem> | <poem> | ||
कितनी क्या देर है सवेरे में | कितनी क्या देर है सवेरे में |
15:10, 20 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण
कितनी क्या देर है सवेरे में
और कब तक रहें अँधेरे में ?
तुमसे मिलना भी हो गया अपराध
आ गये हम भी शक के घेरे में
घर में क्यों घुस नहीं रहे पंछी
साँप बैठा है क्या बसेरे में?
मूक तस्वीर बोलने भी लगे
इतनी ताकत नहीं चितेरे में
कौन से चार हाथ होते हैं
लुटने वाले में या लुटेरे में
संत आने लगे सियासत में
फँस गये वे भी तेरे— मेरे में
हर समय मछलियों की गंध मिली
हर मछेरिन में हर मछेरे में .