भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जा रहे हो, मगर, लौटना / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= जहीर कुरैशी }} <poem> जा रहे हो मगर लौटना एक दिन अप...) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | | रचनाकार= जहीर कुरैशी | + | |रचनाकार=जहीर कुरैशी |
− | }} <poem> | + | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी |
− | + | }} | |
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
+ | <poem> | ||
जा रहे हो मगर लौटना | जा रहे हो मगर लौटना | ||
एक दिन अपने घर लौटना | एक दिन अपने घर लौटना |
16:28, 26 सितम्बर 2008 का अवतरण
जा रहे हो मगर लौटना
एक दिन अपने घर लौटना
जीतना भी जरूरी नहीं
लौटना हार कर लौटना
मुझको जादू सरीखा लगा—
मौन शब्दों में स्वर लौटना
घर से भागी नदी का हुआ
स्वप्न में रात भर लौटना
उस शिविर में पहुँचने के बाद
है असंभव इधर लौटना
ये तो चिंताजनक है बहुत_
मन की बस्ती में डर लौटना
पिंजरा खुलते ही पंछी उड़े
मुक्त होना है ‘पर’ लौटना