भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मैं शहर हूँ / निशान्त जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
 
मुस्कानों का बोझा ढोए,
 
मुस्कानों का बोझा ढोए,
 
धुन में अपनी खोए-खोए
 
धुन में अपनी खोए-खोए
ढूँढता कुछ पहर हूँ।
+
ढूँढता कुछ हर पहर हूँ।
 
मैं शहर हूँ।
 
मैं शहर हूँ।
 +
 
बेमुरव्वत भीड़ में,
 
बेमुरव्वत भीड़ में,
 
परछाइयों की निगहबानी,
 
परछाइयों की निगहबानी,
पंक्ति 24: पंक्ति 25:
 
मन-मन में ही घुला जहर हूँ।
 
मन-मन में ही घुला जहर हूँ।
 
मैं शहर हूँ।
 
मैं शहर हूँ।
 +
 
मन के नाजुक से मौसम में,
 
मन के नाजुक से मौसम में,
 
भारी-भरकम बोझ उठाए,
 
भारी-भरकम बोझ उठाए,

19:12, 1 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण

मुस्कानों का बोझा ढोए,
धुन में अपनी खोए-खोए
ढूँढता कुछ हर पहर हूँ।
मैं शहर हूँ।

बेमुरव्वत भीड़ में,
परछाइयों की निगहबानी,
भागता-सा हाँफता-सा
शाम कब हूँ, कब सहर हूँ,
मैं शहर हूँ।

सपनों के बाजारों में क्या,
खूब सजीं कृत्रिम मुस्कानें,
आँखों में आँखें, बातों में बातें,
खट्टी-मीठी तानें,
नजदीकी में एक फासला,
मन-मन में ही घुला जहर हूँ।
मैं शहर हूँ।

मन के नाजुक से मौसम में,
भारी-भरकम बोझ उठाए,
कागज की किश्ती से शायद,
हुआ है अरसा साथ निभाए,
खुद के अहसासों पर तारी,
हूँ सुकूँ या फिर कहर हूँ।
मैं शहर हूँ।