भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देखा हर एक शाख पे / फ़िराक़ गोरखपुरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फ़िराक़ गोरखपुरी |संग्रह= }} [[Category:ग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 25: पंक्ति 25:
 
१.सिर झुकाए हुए  २. सूली के तख्ते और फंदे  ३. शैतान   
 
१.सिर झुकाए हुए  २. सूली के तख्ते और फंदे  ३. शैतान   
 
४. किरण        ५. चाँद                ६. चारों ओर.
 
४. किरण        ५. चाँद                ६. चारों ओर.
 +
</poem>

22:37, 25 अक्टूबर 2020 के समय का अवतरण

देखा हर एक शाख पे गुंचो को सरनिगूँ१.
जब आ गई चमन पे तेरे बांकपन की बात.

जाँबाज़ियाँ तो जी के भी मुमकिन है दोस्ती.
क्यों बार-बार करते हो दारों-दसन२ की बात.

बस इक ज़रा सी बात का विस्तार हो गया.
आदम ने मान ली थी कोई अहरमन३ की बात.

पड़ता शुआ४ माह५ पे उसकी निगाह का.
कुछ जैसे कट रही हो किरन-से-किरन की बात.

खुशबू चहार सम्त६ उसी गुफ्तगू की है.
जुल्फ़ों आज खूब हुई है पवन की बात.



१.सिर झुकाए हुए २. सूली के तख्ते और फंदे ३. शैतान
४. किरण ५. चाँद ६. चारों ओर.