भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रोज़ तूफान आकर डराते रहे/ जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जहीर कुरैशी |संग्रह= भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुर...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=जहीर कुरैशी
 
|रचनाकार=जहीर कुरैशी
|संग्रह= भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरेशी
+
|संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी
 
}}
 
}}
 
[[Category:ग़ज़ल]]
 
[[Category:ग़ज़ल]]

22:18, 3 अक्टूबर 2008 के समय का अवतरण

रोज तूफान आकर डराते रहे
फिर भी, पंछी उड़ानों पे जाते रहे

एक पागल नदी के बहाने सही
हिमशिखर के भी सागर से नाते रहे

लोग सो कर भी सोते नहीं आजकल,
रात सपनों में जग कर बिताते रहे

मन से दोनों निकट आ न पाए कभी
रोज तन से जो नजदीक आते रहे

वे जो चुपचाप गुस्से को पीते रहे
मुठ्ठियाँ भींचकर कसमसाते रहे

झूठ, सच की तरह बोलने का हमें
राजनीतिज्ञ जादू सिखाते रहे

अंतत: देह उसकी सड़क बन गई
लोग आते रहे, लोग जाते रहे !