भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ये सच है—देह के बाहर भी देखना होगा / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= जहीर कुरैशी }} <poem> ये सच है देह के बाहर भी देखना ...) |
|||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | | रचनाकार= जहीर कुरैशी | + | |रचनाकार=जहीर कुरैशी |
− | }} <poem> | + | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी |
− | + | }} | |
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
+ | <poem> | ||
ये सच है देह के बाहर भी देखना होगा | ये सच है देह के बाहर भी देखना होगा | ||
मगर कभी —कभी अंदर भी देखना होगा | मगर कभी —कभी अंदर भी देखना होगा | ||
पंक्ति 24: | पंक्ति 26: | ||
चलोगे ‘धार के विपरीत’ ज़िन्दगी में अगर | चलोगे ‘धार के विपरीत’ ज़िन्दगी में अगर | ||
तो तुमको धार से लड़कर भी देखना होगा. | तो तुमको धार से लड़कर भी देखना होगा. | ||
− | |||
</poem> | </poem> |
23:12, 21 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण
ये सच है देह के बाहर भी देखना होगा
मगर कभी —कभी अंदर भी देखना होगा
दुबक के बैठ गया था जो एक दिन मन में
तुम्हें तुम्हारा वही डर भी देखना होगा
रहोगे कितने दिनों तक किसी के घर मेहमान
नए शहर में, नया घर भी देखना होगा
हमारे जूते के अंदर पहुँच गया कैसे
जो चुभ रहा है, वो कंकर भी देखना होगा
लड़ाने वालों की रणनीति के तहत तुमको
‘बटेर’ के लिए ‘तीतर’ भी देखना होगा !
जो अवसरों के मुताबिक बदलता रहता है
उसे बदलने का अवसर भी देखना होगा
चलोगे ‘धार के विपरीत’ ज़िन्दगी में अगर
तो तुमको धार से लड़कर भी देखना होगा.