भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धरती की छाती पर अन्धकार कल भी था / रामकुमार कृषक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामकुमार कृषक
 
|रचनाकार=रामकुमार कृषक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=सुर्ख़ियों के स्याह चेहरे / रामकुमार कृषक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}

19:07, 5 जनवरी 2022 के समय का अवतरण

धरती की छाती पर
अन्धकार कल भी था
आज भी घना,
भीत भोर
उजियारा मौन अनमना !
 
क्षितिजों से
जितने भी सूर्य उगे
क्षितिजों पर भस्म हो गए
सिर्फ़ एक अँजुरी - भर
रस्म बो गए,

सेतुबंध तैरा जो
टूट कब बना !

उज्ज्वलतम
जितने भी पृष्ठ खुले
स्याही इतिहास बन गई
एकाधिक मिथ्या
सायास जन गई ,

नंग - मूढ़ आदम ने
ज्ञान क्या चुना !