भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बर्लिन की दीवार / 34 / हरबिन्दर सिंह गिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:22, 18 जून 2022 के समय का अवतरण

हाँ बर्लिन दीवार के
इन पत्थरों ने
साबित कर दिया है
सच्ची इच्छा शक्ति ही
किसी भी
समस्या का समाधान है।

परंतु उसमें
होनी चाहिए दूरदर्शिता
मानवता के भविष्य की
न कि समक्ष हो
मानव के स्वार्थ।

तभी हम देख सके थे
नन्हें-नन्हें हाथों में
थामें
ये लोहे के हथौड़े
और गिर रही हो जैसे दीवार
कोई मिट्टी की।