"बर्लिन की दीवार / 39 / हरबिन्दर सिंह गिल" के अवतरणों में अंतर
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:28, 18 जून 2022 के समय का अवतरण
बर्लिन दीवार के
ये ढ़हते
टुकड़े पत्थरों के
आज के लिये
सबसे बड़ी
चुनौती है।
कल ने तो
अपनी बुराइयाँ
और अच्छाइयाँ
दोनों को ही
आज की गोद में
डाल
अपने को मुक्त
कर लिया है।
बुराई थी
वो सब कारण
जिसने जन्म दिया
इस दीवार को
और अच्छाई
उस ताकत की
जिसने
ढ़ाह दिया इस
दीवार को।
अगर हम कहें
यह
प्रजातंत्र की
कम्युनिसम पर जीत है
तो प्रजातंत्र के लिये
आने वाला हर कल
एक चुनौती भरा होगा
क्योंकि
उसके विरोध में
कोई नहीं है।
और उसके
अपने कर्मों का
मूल्यांकन और कोई नहीं
समय करेगा
और समय किसी को
माफ नहीं करता।
ये ढ़हती दीवार के
पत्थरों के टुकड़े
जो आज
किसी हीरे से
कम नहीं हैं
कहीं अपनी
चमक नहीं खों दें
मानव के लिये
एक चुनौती बनकर
रह गये हैं।