भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आग हो जाओ, हवाओ / रामकुमार कृषक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:35, 9 जनवरी 2023 के समय का अवतरण
आग हो जाओ, हवाओ
आग !
यह सड़न / सीलन
समय
रोगों भरा,
और इसमें
गर्भ से बाहर जो आकर
रेंगता
वह अधमरा,
ऊँघता है जाग !
यह घुटन / सुलगन
धुआँ
सहता धुआँ
और इसमें
खोपड़ी से पेट को जो
जोड़ता
वह टेंटुआ,
डालता है झाग !
5-10-1976