भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़ख्म-ए-दिल तुझसे मैं छुपाऊँ क्या / प्रमोद शर्मा 'असर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रमोद शर्मा 'असर' |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:19, 20 मार्च 2023 के समय का अवतरण
ज़ख्मे-दिल तुझसे मैं छुपाऊँ क्या ?
दर्द सहकर भी मुस्कुराऊँ क्या ?
हो इजाज़त तो तेरी महफ़िल में,
अपनी क़िस्मत को आज़माऊँ क्या ?
क्यों इशारों में कह रहा है तू,
साफ़ कह दे कि भूल जाऊँ क्या ?
यूँ तो ये दौर है लतीफ़ों का,
तुम कहो तो ग़ज़ल सुनाऊँ क्या?
ऐश-ओ-इशरत के वास्ते ऐ दिल !
दाँव ईमान का लगाऊँ क्या ?
सबका किरदार जो सजाता है,
आईना वो तुझे दिखाऊँ क्या ?
रोटी, कपड़ा, मकां मिले सबको,
ख्वाब ऐसे 'असर' सजाऊँ क्या ?