भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नम मिट्टी पत्थर हो जाये ऐसा कभी न हो / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
गाँव में जब तक सरपत है बेघर नहीं है कोई | गाँव में जब तक सरपत है बेघर नहीं है कोई | ||
− | सरपत सँगमरमर हो जाये ऐसा कभी न हो। | + | सरपत सँगमरमर हो जाये ऐसा कभी न हो। |
+ | |||
+ | सागर जितनी पीड़ा मन में, धैर्य भी उतना ही | ||
+ | मेरा दर्द मुखर हो जाये ऐसा कभी न हो। | ||
</poem> | </poem> |
19:16, 12 सितम्बर 2023 के समय का अवतरण
नम मिट्टी पत्थर हो जाये ऐसा कभी न हो
मेरा गाँव, शहर हो जाये ऐसा कभी न हो।
हर इंसान में थोड़ी बहुत तो कमियाँ होती है
वो बिल्कुल ईश्वर हो जाये ऐसा कभी न हो।
बेटा, बाप से आगे हो तो अच्छा लगता है
बाप के वो ऊपर हो जाये ऐसा कभी न हो।
मेरे घर की छत नीची हो मुझे गवारा है
नीचा मेरा सर हो जाये ऐसा कभी न हो।
खेत मेरा परती रह जाये कोई बात नहीं
खेत मेरा बंजर हो जाये ऐसा कभी न हो।
गाँव में जब तक सरपत है बेघर नहीं है कोई
सरपत सँगमरमर हो जाये ऐसा कभी न हो।
सागर जितनी पीड़ा मन में, धैर्य भी उतना ही
मेरा दर्द मुखर हो जाये ऐसा कभी न हो।