भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल बचा ही कहाँ आप तोड़ेंगे जो / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=सच कहना यूँ अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | दिल बचा ही कहाँ आप तोड़ेंगे जो | ||
+ | घर में रक्खा ही क्या आप लूटेंगे जो ? | ||
+ | साख की फ़िक्र बेशक थी कल तक मगर | ||
+ | अब बची ही कहाँ है वो खोयेंगे जो? | ||
+ | |||
+ | ऐसे कितने दिवाने हैं आये यहाँ | ||
+ | आँसुओं की नदी में नहायेंगे जो | ||
+ | |||
+ | मेघ सबके हैं, यारो यकीं कीजिये | ||
+ | मेरे जलते शहर में भी बरसेंगे जो | ||
+ | |||
+ | कुछ खुदा के लिए भी मगर छोड़ दें | ||
+ | सब वही होगा क्या आप चाहेंगे जो? | ||
+ | |||
+ | यह हक़ीक़त है कोई कहावत नहीं | ||
+ | काटेंगे भी वही आप बोयेंगे जो | ||
+ | |||
+ | ज़िन्दगी भर जहन्नुम में जीते रहे | ||
+ | कोई पागल हैं जन्नत की सोचेंगे जो? | ||
</poem> | </poem> |
16:03, 22 मार्च 2025 के समय का अवतरण
दिल बचा ही कहाँ आप तोड़ेंगे जो
घर में रक्खा ही क्या आप लूटेंगे जो ?
साख की फ़िक्र बेशक थी कल तक मगर
अब बची ही कहाँ है वो खोयेंगे जो?
ऐसे कितने दिवाने हैं आये यहाँ
आँसुओं की नदी में नहायेंगे जो
मेघ सबके हैं, यारो यकीं कीजिये
मेरे जलते शहर में भी बरसेंगे जो
कुछ खुदा के लिए भी मगर छोड़ दें
सब वही होगा क्या आप चाहेंगे जो?
यह हक़ीक़त है कोई कहावत नहीं
काटेंगे भी वही आप बोयेंगे जो
ज़िन्दगी भर जहन्नुम में जीते रहे
कोई पागल हैं जन्नत की सोचेंगे जो?