भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कट रही है ज़िन्दगी फुटपाथ पर / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=सच कहना यूँ अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | कट रही है ज़िन्दगी फुटपाथ पर | ||
+ | ग़मगुसारो क्या कमी फुटपाथ पर | ||
+ | घर नहीं जिनके कहाँ जायें बेचारे | ||
+ | एक बस्ती बस गयी फुटपाथ पर | ||
+ | |||
+ | दिन कहीं मेहनत -मजूरी में कटा | ||
+ | रात फिर गुज़री किसी फुटपाथ पर | ||
+ | |||
+ | क्या ज़रुरत है दरी- गद्दे की जब | ||
+ | नींद अच्छी आ गयी फुटपाथ पर | ||
+ | |||
+ | ये उजाला आप पायेंगे कहाँ | ||
+ | खिलखिलाती चाँदनी फुटपाथ पर | ||
+ | |||
+ | हम कहाँ ढूँढें किराये का मकां | ||
+ | आशियाँ अपना फ्री फुटपाथ पर | ||
+ | |||
+ | हो रहा हूँ खुश बहुत, यह सोचकर | ||
+ | मेरे जैसा आदमी फुटपाथ पर | ||
</poem> | </poem> |
18:18, 3 मई 2025 के समय का अवतरण
कट रही है ज़िन्दगी फुटपाथ पर
ग़मगुसारो क्या कमी फुटपाथ पर
घर नहीं जिनके कहाँ जायें बेचारे
एक बस्ती बस गयी फुटपाथ पर
दिन कहीं मेहनत -मजूरी में कटा
रात फिर गुज़री किसी फुटपाथ पर
क्या ज़रुरत है दरी- गद्दे की जब
नींद अच्छी आ गयी फुटपाथ पर
ये उजाला आप पायेंगे कहाँ
खिलखिलाती चाँदनी फुटपाथ पर
हम कहाँ ढूँढें किराये का मकां
आशियाँ अपना फ्री फुटपाथ पर
हो रहा हूँ खुश बहुत, यह सोचकर
मेरे जैसा आदमी फुटपाथ पर