भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बन्द पुस्तक को खोलती है हवा / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=जहीर कुरैशी | |रचनाकार=जहीर कुरैशी | ||
− | |संग्रह=चांदनी का दु:ख | + | |संग्रह=चांदनी का दु:ख / जहीर कुरैशी |
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
19:18, 4 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण
बन्द पुस्तक को खोलती है हवा
बात करती है बोलती है हवा
जो भी उड़ने की बात करता है
उसके पंखों को तोलती है हवा
आदमी, पेड़ ,पशु ,परिन्दों में
साँस-संगीत घोलती है हवा
कौन है जो हवा को बाँध सके
इक चुनौती-सी डोलती है हवा
बन्द कमरे में सभ्य लोगों के
नंगे पन को टटोलती है हवा