भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हटो, यह रास बंद करो / ऋषभ देव शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=तरकश / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem> हट...)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:21, 2 मई 2009 के समय का अवतरण

 
हटो, यह रास बंद करो
हास-परिहास बंद करो

यह कलम है, खुरपी नहीं
छीलना घास बंद करो

गूँजती युद्ध की बोली
खेलना ताश बंद करो

भूख का इलाज बताओ
यार! बकवास बंद करो