भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आ रही रवि की सवारी / हरिवंशराय बच्‍चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार:[[हरिवंशराय बच्चन]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:हरिवंशराय बच्चन]]
+
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
 
+
|संग्रह=
~*~*~*~*~*~*~*~~*~*~*~*~*~*~*~
+
}}
 
+
 
आ रही रवि की सवारी।
 
आ रही रवि की सवारी।
  

14:38, 8 मई 2009 का अवतरण

आ रही रवि की सवारी।


नव-किरण का रथ सजा है,

कलि-कुसुम से पथ सजा है,

बादलों-से अनुचरों ने स्‍वर्ण की पोशाक धारी।

आ रही रवि की सवारी।


विहग, बंदी और चारण,

गा रही है कीर्ति-गायन,

छोड़कर मैदान भागी, तारकों की फ़ौज सारी।

आ रही रवि की सवारी।


चाहता, उछलूँ विजय कह,

पर ठिठकता देखकर यह-

रात का राजा खड़ा है, राह में बनकर भिखारी।

आ रही रवि की सवारी।